SITUATION- A girl crazy about a boy...only listening to his voice over long distance conference calls. but has not met him....awestruck by his Bindaas sense of humour..
मेरी खामोशियों की आवाज़ अगर तुम सुन सकते,
इस इंतज़ार के आलम को अगर महसूस कर सकते.
निशब्द रहके इश्क करने का जो मज़ा है,
तकदीर ने ये तोहफा, मुझे दे दिया है.
ये फासले, ये दूरियां, इनकी मुझे परवाह नहीं,
तुम्हारी दो बात सुनना, इससे अच्छा कुछ है नहीं.
सिर्फ तुम बोलते हो, और मैं सुनती हू,
उन लम्हों में, मैं खो सी जाती हू.
मेरी दीवानगी को तुम शायद समझ ना सकोगे,
इस इंतज़ार की बढ़ती रौशनी को कभी देख ना सकोगे.
कुछ पल तुम्हारी आवाज़ सुनके छा जाता है मस्ती का सुरूर,
कल फिर इंतज़ार रहेगा, ऐ मेरे हुज़ूर.

No comments:
Post a Comment